{"_id":"d57b225116cd8744a79b06b6160ab73c","slug":"voting-may-be-affected-by-bad-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम से प्रभावित हो सकता है मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम से प्रभावित हो सकता है मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 15 Dec 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
जिले की चार विस सीटों पर मतदान आखिरी और पांचवें चरण में 20 दिसंबर को होना है। मतदान होने से पहले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना से वहां मतदान प्रतिशत में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना है। दरहाल बुद्धल विस क्षेत्र में अधिक पोलिंग बूथों पर बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं राजोरी विस क्षेत्र के थन्नामंडी तहसील और कालाकोट विस क्षेत्र में भी कई पोलिंग बूथ बर्फबारी की चपेट में आ सकते हैं।
बर्फबारी वाले क्षेत्रों से मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाना और अधिक से अधिक मतदान करवाना चुनौती भरा साबित हो सकता है।
यदि बर्फबारी होती है तो पैदल चल कर मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।