फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Visit

डीसी राजोरी ने लगातार बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की

विज्ञापन
Visit
dc rajori barish ke nuksaan 1.jpg
राजोेरी। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश से हुए नुकसान की वीरवार को समीक्षा की। उन्होंने मुख्य शहर, बेला, सर्कुलर रोड, नब्बन, वर्कशॉप ब्रिज, पीर कंगू और पंजपीर सहित कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बाढ़ के नुकसान पर चर्चा करते हुए कृषि क्षेत्र को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट के संकलन के अलावा सार्वजनिक उपयोगिताओं की जल्द से जल्द बहाली के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण आई अचानक आई बाढ़ से राजोेरी में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, जबकि जानमाल के नुकसान की भी खबर है। संबंधित विभागों की फील्ड मशीनरी को जल्द से जल्द सेवाएं बहाल करने का काम सौंपा गया है। आगे भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

नदी के किनारे सुरक्षा बांधों के संबंध में राजेश कुमार ने जल शक्ति विभाग के अधिकारी को डीपीआर प्रस्तुत करने के लिए कहा, ताकि मिट्टी के कटाव और किनारों पर स्थित लोगों के घरों को रोकने के लिए कम से कम समय में बहाली का काम शुरू किया जा सके। बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को जल्द से जल्द रिवरफ्रंट विकास योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बाढ़ से हुए नुकसान के विस्तृत आंकलन के लिए लोगों से राजस्व विभाग का सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त को शहर के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने अवगत कराया कि शहर में बिजली के तारों और दूरसंचार केबलों की गड़बड़ी है। ये ठीक से नहीं लगाए गए हैं, जिससे जनता परेशान है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले को देखने और लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

dc rajori barish ke nuksaan 2.jpg

dc rajori barish ke nuksaan 2.jpg

dc rajori barish ke nuksaan.jpg

dc rajori barish ke nuksaan.jpg

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed