फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   vdc member shot Mother and son

मां-बेटे को घर में घुसकर मारी गोली

Fri, 25 Dec 2015 01:22 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
vdc member shot Mother and son

जिले के समोट गांव में रविवार को विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) के एक सदस्य ने सात साल के एक मासूम और उसकी मां की घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


हत्या आरोपी गांव में ही नाई की दुकान करता है। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने और पोस्टमार्टम के बाद मासूम और महिला के शव परिवार को सौंपने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि महिला का पति विदेश मे काम करता है और काफी समय से घर नहीं आया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुद्धल के शाहपुर दीवान क्षेत्र के  मुश्ताक अहमद ने समोट क्षेत्र की महिला शमीम अख्तर पत्नी मोहम्मद दीन और उसके बेटे तौहीद अहमद (7 साल) की घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी वीडीसी सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों और मृतकों के परिवार वालों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। कुछ लोगों ने मृतक महिला के घर पहुंचकर देखा कि रसोई में महिला और उसका बेटा खून में लथपथ पड़े थे। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को कोटरंका उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने दोनों को मृत लाया करार दिया।

एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि एएसपी राजोरी तेजेंद्र सिंह और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजकर फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठे कर लिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। करीब सात दिन पहले भी कालाकोट के केसर गाला क्षेत्र में एक वीडीसी सदस्य एवं सीएपीडी डीलर ने नेकां के युवा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी थी।


एक हफ्ते में वीडीसी सदस्य द्वारा जिले में हत्या की दो वारदात की गईं हैं। लोग वीडीसी भंग कर वीडीसी सदस्यों से बंदूकें वापस लेने के लिए आवाज उठा रहे हैं। नेकां नेता की हत्या के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर वीडीसी भंग कर बंदूकें वापस लेने की मांग की थी। प्रदर्शन के बाद एसएसपी और डीसी ने जिले में वीडीसी को लेकर समीक्षा करने की बात भी कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed