{"_id":"b095bc014aae0ef470b26298cc54542f","slug":"vdc-member-shot-mother-and-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे को घर में घुसकर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे को घर में घुसकर मारी गोली
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के समोट गांव में रविवार को विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) के एक सदस्य ने सात साल के एक मासूम और उसकी मां की घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
हत्या आरोपी गांव में ही नाई की दुकान करता है। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने और पोस्टमार्टम के बाद मासूम और महिला के शव परिवार को सौंपने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि महिला का पति विदेश मे काम करता है और काफी समय से घर नहीं आया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुद्धल के शाहपुर दीवान क्षेत्र के मुश्ताक अहमद ने समोट क्षेत्र की महिला शमीम अख्तर पत्नी मोहम्मद दीन और उसके बेटे तौहीद अहमद (7 साल) की घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी वीडीसी सदस्य है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों और मृतकों के परिवार वालों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। कुछ लोगों ने मृतक महिला के घर पहुंचकर देखा कि रसोई में महिला और उसका बेटा खून में लथपथ पड़े थे। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को कोटरंका उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने दोनों को मृत लाया करार दिया।
एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि एएसपी राजोरी तेजेंद्र सिंह और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजकर फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठे कर लिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। करीब सात दिन पहले भी कालाकोट के केसर गाला क्षेत्र में एक वीडीसी सदस्य एवं सीएपीडी डीलर ने नेकां के युवा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
एक हफ्ते में वीडीसी सदस्य द्वारा जिले में हत्या की दो वारदात की गईं हैं। लोग वीडीसी भंग कर वीडीसी सदस्यों से बंदूकें वापस लेने के लिए आवाज उठा रहे हैं। नेकां नेता की हत्या के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर वीडीसी भंग कर बंदूकें वापस लेने की मांग की थी। प्रदर्शन के बाद एसएसपी और डीसी ने जिले में वीडीसी को लेकर समीक्षा करने की बात भी कही थी।