{"_id":"e5ee46edac6d89ad2ee034afc7c33318","slug":"university-launch-prospectous-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि ने जारी किया प्रोस्पेक्टस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि ने जारी किया प्रोस्पेक्टस
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में वर्ष 2016 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. जावेद मुसर्रत ने एडमिशन प्रोस्पेक्टस 2016 को जारी किया।
विज्ञापन
विवि में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रोस्पेक्टस को जारी करते हुए वीसी ने बताया कि वर्ष 2016 से विश्वविद्यालय में तीन नए विषयों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
तीन नए विषयों के बारे में बताते हुए वीसी ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एमबीए इन टूरिजम एंड हास्पिटेलिटी और डिप्लोमा कोर्स में डिप्लोमा इन फ्रंट आफिस और डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एमबीए में 25 सीटों और डिप्लोमा कोर्स के लिए 15 सीटों के लिए प्रवेश प्राप्त पाने के लिए विद्यार्थियों को एंट्रेंस प्रक्रिया को पास करना होगा।
दोनों डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है, जबकि एमबीए के लिए ग्रेजुएट रखी गई है।
वीसी ने जानकारी देते हुए कहा कि इन तीनों नए कोर्सों में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बहुत क्षमता है और बच्चों को बढ़ चढ़कर इनमें प्रवेश लेने के लिए आगे आना चाहिए।
तीन नए कोर्सों के लिए और पहले से चल रहे सभी कोर्सोें के लिए मूलभूत ढांचे को पहले से अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है।
बीजीएसबी विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने वाले हर विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ नौकरी भी प्राप्त हो। राज्य के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों को वह शिक्षा प्रदान की जाए जिससे वह बेहतर मुकाम प्राप्त कर पाएं।