{"_id":"466661c6b7cbe4b93fd077c6d186839c","slug":"two-thousand-young-men-try-their-bets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार युवाओं ने आजमाएं दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार युवाओं ने आजमाएं दांव
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को पुलिस भर्ती रैली शुरू की गई। इस रैली में करीब दो हजार युवाओं ने हिस्सा लेकर मैदान में जोर आजमाइश की।
विज्ञापन
दरअसल भर्ती परीक्षा वीरवार से ही शुरू होनी थी लेकिन मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के कारण वीरवार की भर्ती रद्द कर दी गई थी। शुक्रवार को रैली सुबह आठ बजे से एसएसपी जतिंदर सिंह जोहर और एएसपी अमित गुप्ता की देखरेख में अपने तय शेड्यूल से शुरू हुई।
विज्ञापन
इस दौरान भर्ती देखने पहुंचे युवाओं के प्रमाण पत्रों को जांच कर उनकी शारीरिक परीक्षा ली गई। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया में डिजीटलाइजेश देखने को मिला। भर्ती के दौरान उम्मीदवारों की नाप तोल, डंड बैठकों को कैमरे में रिकार्ड किया जा रहा था साथ ही कंप्यूटर द्वारा सटीक परिणाम निकल कर उन्हें दर्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया नियमबद्ध और आधुनिक तरीके से हो रही है ताकि कहीं पर कोई गड़बड़ी न हो।