{"_id":"6607e29df695b330841ea6cf0da9734b","slug":"two-army-soldiers-wounded-in-landmine-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के दो जवान घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 15 Dec 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नियंत्रण रेखा के पास हुए दो अलग-अलग बारूदी सुरंगों में विस्फोट से सेना का पोर्टर और एक जवान घायल हो गया। दोनों को पुंछ नगर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन
घायल सेना का पोर्टर दीदार सिंह पुंछ और सेना की थ्री ग्रेनेडियर का सिपाही तेजिंदर सिंह कश्मीर के ही रहने वाला है।
शनिवार देर रात पुंछ नगर के निकटवर्ती दिगवार क्षेत्र के लंगूर चौकी के पास हुई, जब सेना के साथ पोर्टर का काम करने वाले दीदार सिंह का पैर एक चौकी से दूसरी चौकी पर सामान छोड़ कर लौटते समय वहां बिछी बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
जवानों ने उसे तत्काल सैन्य अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया। उधर, कृष्णा घाटी सेक्टर में रविवार को माइन ब्लास्ट होने से एक जवान घायल हो गया।
बताया जाता है कि नंगी टेकरी पोस्ट के पास जवान गश्त कर रहे थे। इस बीच रविवार दोपहर 12 बजे तेजिंदर सिंह का पैर वहां बिछी एक बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे उसमें हुए विस्फोट से जवान घायल हो गया। सेना के जवानों ने उसे तुरंत पुंछ के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन