फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Try to spoil the atmosphere in Rajouri

राजोरी में माहौल खराब करने की कोशिश

Sat, 01 Nov 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Sat, 01 Nov 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
Try to spoil the atmosphere in Rajouri

शुक्रवार देर शाम शहर की सबसे अधिक व्यस्त रहने वाले सिटी चौक पर िफर माहौल खराब करने की साजिश हुई। दो बार यहां पर किसी अज्ञात द्वारा पत्थर फेंकने की घटना के बाद शुक्रवार को चौक स्थित एक बेकरी की दुकान के आगे कांच की बोतलें फेंकने की घटना हुई। इसमें कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन माहौल खराब हो गया।

विज्ञापन


हैरानी की बात तो यह है कि जहां घटना पेश आई, वहां हर समय पुलिस की नफरी तैनात रहती है। यही नहीं, घटनास्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सिटी पुलिस चौकी है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे सिटी चौकस्थित संजय बेकरी के आगे दूध की कांच की बोतलें आ कर गिरी। इसके बाद स्थानीय दुकानदार इकट्ठे हो गए और विरोध जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पास में खड़ी पुलिस की नफरी भी पहुंच गई। साथ ही सिटी चौकी प्रभारी भी पहुंच गए। पुलिस ने संदिग्ध के तौर पर दो बच्चों को पकड़ लिया। इसके बाद तीन और युवकों को भी संदिग्ध के तौर पर पकड़ा गया। इसके बाद डीएसपी आपरेशन, डीएसपी हेडर्क्वाटर और एसएचओ भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। और दुकानदारों से पूछताछ की। दुकानदारों ने एक स्वर में पुलिस अधिकारियों से कहा कि यह हो क्या रहा है। पिछले कई दिनों से सिटी चौक को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दो बार पत्थर फेंकने की घटनाएं पेश आई हैं और अब बोतलें फेंकी गई। दुकानदारों ने मांग करते हुए कहा कि सिटी चौक में बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए। जब तक दुकानें बंद नहीं होती, तब तक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। सिटी चौक पर 24 घंटे पुलिस की नफरी तैनात रहती है। पास में ही पुलिस चौकी भी है। बावजूद इसके सिटी चौक  को निशाना बनाया जा रहा है। सिटी चौक शहर की सबसे व्यस्त चौक हैं। यहां से हर वक्त सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed