फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   tree plantation

सामाजिक वानिकी विभाग ने चलाया पौधारोपण अभियान

विज्ञापन
tree plantation
सामाजिक वानिकी विभाग ने चलाया पौधारोपण अभियान - फोटो : RAJOURI
राजोरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने के मकसद से सामाजिक वानिकी विभाग ने सोमवार को मुरादपुर में पौधरोपण अभियान चलाया। भाजपा के जिला महासचिव एवं सरपंच रणजीत तारा के नेतृत्व में आयोजित अभियान में रेंज अधिकारी मोहम्मद इक़बाल सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों पौधे लगाने के साथ साथ उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया गया। लोगों को पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए रेंज अधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजन लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं, जिससे वायु शुद्ध और ताजी बनती है। संवाद
विज्ञापन

विश्व वन्य दिवस पर वन विभाग ने पौधरोपण कराया
सुंदरबनी। हाई स्कूल रायसिल्योट में वन विभाग की तरफ से सोमवार को विश्व वन्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर पौधरोपण कराया गया। डिवीजनल फारेस्ट ऑफिसर नीलिमा शाह की देखेरख में रेंज अधिकारी राकेश वर्मा ने लोगों को पौधरोपण करके वातावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

धरती पर हरियाली बढ़ाने का आह्वान
नौशेरा। विश्व वानिकी दिवस पर, वन प्रभाग के नौशेरा और लम्बेरी वन रेंज ने विभिन्न स्थानों पर सोमवार को बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें पीआरआई सदस्यों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज वन अधिकारी सुदेश कुमार ने लोगों से धरती पर हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस विशेष दिन सजावटी, औषधीय और फलदार पौधों की विभिन्न प्रजातियों के 7000 पौधों के रोपण, वितरण का लक्ष्य है। वन रेंज के सभी सात प्रखंड वन अधिकारियों को 1000 पौधे लगाने व वितरित करने का निर्देश दिया गया। इस अभियान में पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने उत्साह से भाग लिया और पौधरोपण के लिए वन विभाग के प्रयास की भी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन वन संरक्षक के मार्गदर्शन में किया गया। विवेक वर्मा एवं नीलिमा शाह की मौजूदगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed