फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Traffic jams on the roads of snow

सड़कों पर बर्फ से यातायात ठप

Tue, 10 Mar 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 10 Mar 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams on the roads of snow

पिछले तीन दिन से जिले में हो रही भारी बर्फबारी सोमवार को थम गई। इसके बावजूद मार्ग न खुलने से मंडी तहसील के साब्जियां, गगड़ियां लोरन आदि क्षेत्रों के लोगों की परेशानियां जस की तस बनी रही।

विज्ञापन


मौसम साफ होने के चलते लोग मरीजों के लिए दवाओं की खरीदारी के लिए कई किलोमीटर पैदल चल कर मंडी कसबे में आने को मजबूर हुए।
 
तीन दिन से खराब चल रहा मौसम सोमवार को साफ हो गया। जिससे निचले क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन मंडी तहसील के गगड़ियां, साब्जियां, लोरन आदि क्षेत्रों को अन्य इलाक ों से जोड़ने वाले मार्गों पर आज भी एक से डेढ़ फुट तक बर्फ जमा होने के चलते इन मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन


जिसके चलते लोगों की परेशानियां बरकरार रहीं। गगड़ियां निवासी शहीदा बेगम, मंजूर अहमद आदि  कहना था कि बर्फबारी से जहां उनके गांव की तरफ यातायात ठप है, वहीं कई दिनाें से क्षेत्र में बिजली की सप्लाई भी नहीं हो रही है। कई लोग बीमार पडे़ हैं, जिन्हें उपचार के लिए बाहर भी नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाले लोगों की परेशानियों की तरफ किसी का कोई ध्यान ही नहीं है। अगर सड़क से बर्फ ही हटा दी जाती तो हमें कुछ राहत मिलती। उधर, सोमवार को विंटर जोन के सरकारी स्कूल खुल जाने के कारण शिक्षकों और छात्रों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बर्फ के बीच कई किलोमीटर पैदल चल कर शिक्षक और छात्र स्कूलों में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed