फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Traffic department in action

Rajouri News: 40 वाहनों के काटे चालान, एक को किया सीज

विज्ञापन
Traffic department in action
यातायात विभाग ने बिना दस्तावेज व ओवरलोड चल रहे वाहनों को जांचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। यातायात पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राजल में नाका लगाकर बिना दस्तावेज व ओवरलोड चल रहे वाहनों की जांच की। इस दौरान विशेष रूप से निजी स्कूलों की बसों चेक किया गया। साथ ही 40 वाहनों के चालान किए। मौके पर एक वाहन सीज भी किया गया। डीटीआई एजाज मिर्जा यातायात विभाग नौशेरा/सुंदरबनी ने कहा कि बिना दस्तावेज व ओवरलोड चलने वाले वाहनों को बक्शा नहीं जाएगा। मनमानी करने वाले चालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात रहे कि 14 सितंबर को झांगड से इंटरनेशनल पब्लिक हाईस्कूल चौकी (हंडन) के लिए जा रही एलकेजी की छात्रा माही हर्ष (6) पुत्री पुरुषोत्तम लाल निवासी झांगड की स्कूल बस से गिरने पर मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने स्कूल बस के चालक का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। इससे पहले भी न्यू नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल का सातवीं का छात्र अनमोल स्याल भी स्कूल बस की चपेट में आने से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed