{"_id":"91913caf97081d6d572986bbbc40215e","slug":"took-part-in-a-youth-sports-event-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मेले में युवाओं ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मेले में युवाओं ने लिया भाग
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 21 Mar 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
सुरनकोट तहसील मुख्यालय में पुलिस की तरफ से आयोजित कराया जा रहा ग्रामीण खेल मेला शुक्रवार को समाप्त हो गया। खेल मेले में काफी युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
समारोह की अध्यक्षता एसडीपीओ सुरनकोट अजय शर्मा और एएसपी अमित गुप्ता ने की जबकि एसएसपी जे एस जोहर और रोमियो फोर्स छह सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर आर पी सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर ग्रामीण खेलों में कलाई पकड़ने, भार उठाने, कबड्डी, खो खो, कुश्ती आदि मुकाबले करवाए गए। जिसके उपरांत विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस युवाओं की शक्ति को सही दिशा में लगाने और उनके अंदर छिपी प्रतिभाआें को उभारने के लिए काफी समय से प्रयासरत है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सुरनकोट में इस प्रकार ग्रामीण खेल मेला कराया गया है ताकि लोग अपने पारंपरिक खेल कलाओं से जुडे़ रहें।