{"_id":"6a2690f3c05ba27631025d92","slug":"three-mortar-shells-defused-along-loc-in-jammu-kashmir-rajouri-jammu-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: राजोरी में एलओसी के पास मिले तीन मोर्टार शेल, सेना ने किए सुरक्षित निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: राजोरी में एलओसी के पास मिले तीन मोर्टार शेल, सेना ने किए सुरक्षित निष्क्रिय
Mon, 08 Jun 2026 03:23 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:23 PM IST
सार
राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास झांगर और नौशेरा क्षेत्र में तीन मोर्टार शेल बरामद सेना ने बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
मोर्टार शैल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन मोर्टार शेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार,दो मोर्टार शेल झांगर के जंगल क्षेत्र में पाए गए, जबकि एक अन्य शेल नौशेरा सेक्टर के मकरी गांव के सुनसान इलाके में मिला। सूचना मिलते ही सेना की बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सभी तीनों मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, सांबा जिले के ढाकी नाला इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के निशान वाला एक विमान के आकार का गुब्बारा भी बरामद किया गया। यह सफेद और हरे रंग का गुब्बारा ग्रामीणों को दिखाई दिया जिसके बाद पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे गुब्बारे अक्सर सीमा पार से हवा के जरिए भारतीय क्षेत्र में आ जाते हैं।
विज्ञापन