{"_id":"8ae9d7aaf335e3b5537539d457be8064","slug":"three-absent-employee-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर तीन कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर तीन कर्मचारी निलंबित
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक पलांगड़ में ग्रामीण विकास विभाग के तीन कर्मचारियों को बिना अनुमति गैरहाजिर पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। एडीसी राजोरी ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
लोगों की शिकायत करने के बाद एसीडी राजोरी नूर आलम ने सोमवार को ब्लाक पलांगड़ का दौरा किया। इस दौरान आफताब अहमद, मोहम्मद मंजूर और गुलाम अहमद को ड्यूटी से गैर हाजिर पाया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि इन कर्मचारियों बारे में पूछे जाने पर पता चला कि वह अकसर ड्यूटी से गैर हाजिर रहते हैं। इसके लिए किसी से अनुमति भी नहीं लेते हैं।
इसके बाद तीनों कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए। एसीडी ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
एसीडी ने अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति ईमानदार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि बिना उच्च अधिकारी की अनुमति के वह गैर हाजिर न रहें।