फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   There were thousands of Mughal road vehicle kashmir

मुगल रोड से हजारों वाहन पहुंच रहे कश्मीर

Sun, 05 Oct 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजोरी Updated Sun, 05 Oct 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
There were thousands of Mughal road vehicle kashmir
जम्मू संभाग को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड इन दिनों यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रही है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पस्सियां गिरने से घंटों लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए यात्री मुगल रोड को प्राथमिकता दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले एक हफ्ते में मुगल रोड से कश्मीर घाटी जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

 
थन्नामंडी के एसडीपीओ के अनुसार, एक हफ्ते से मुगल रोड से कश्मीर घाटी जाने वाले यात्रियों में बहुत इजाफा हुआ है। पहले मुगल रोड से घाटी के लिए रोज 200 से 300 छोटे वाहन ही आते जाते थे, लेकिन पिछले एक हफ्ते में यह संख्या 1 हजार से 1200 तक जा पहुंची है। इन दिनों हर रोज एक हजार से 1200 तक छोटे-बड़े वाहन मुगल रोड से घाटी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें बड़े-बड़े ट्रक भी शामिल हैं। राहत सामग्री ले जाने वाले ट्रक हों या फिर अन्य व्यापारियों का सामान ले जाने वाले ट्रक, सब मुगल रोड से कश्मीर घाटी जाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में एमसीए की पढ़ाई कर रही सदफ बट्ट ने बताया कि वह पहले छुट्टियों में जम्मू के रास्ते अपने घर जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार वह मुगल रोड से होकर घर जा रही हैं। वहीं मुगल रोड से घाटी जाने वाले यात्री थन्नामंडी स्थित प्रसिद्ध बाबा गुलाम शाह बादशाह की पाक जियारत पर माथा टेकने भी पहुंच रहे हैं। बाबा गुलाम शाह बादशाह ट्रस्ट के चेयरमैन के अनुसार पिछले कुछ दिनों से यहां यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed