फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Theft in girls high school

Rajouri News: कन्याओं के हाई स्कूल में चोरी

Tue, 11 Mar 2025 03:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Tue, 11 Mar 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Theft in girls high school
राजोरी। जवाहर नगर स्थित कन्याओं के सरकारी हाई स्कूल में रविवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। स्कूल की शिक्षिका सुल्ताना कौसर ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे स्कूल पहुंचे, तो पाया कि प्रिंसिपल कार्यालय और उसके साथ रिकॉर्ड रूम के ताले टूटे हैं। कार्यालय में लगी बायोमीट्रिक अटेंडेंस मशीन नहीं थी। साथ ही रिकॉर्ड रूम की अलमारी तोड़ कर कुछ रिकॉर्ड को फेंका गया था। कुछ रिकॉर्ड नहीं थे। शिक्षिका ने बताया कि उनके स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं है। इससे पहले भी कई बार कमरों के शीशे तोड़ने की घटना हो चुकी है। बाउंड्री वाल की जगह ग्रिल लगी है, जिससे फांद कर कोई भी अंदर आ सकता है। उन्होंने स्कूल की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल निर्माण की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed