{"_id":"7a527b83efa4714ac6d2364a73eca3bf","slug":"the-weather-patterns-are-changed-again-grew-chill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने फिर बदला मिजाज, बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने फिर बदला मिजाज, बढ़ी ठिठुरन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले चार दिनों से पड़ रही तेज धूप से लोगों ने भीषण ठंड से काफी हद तक राहत महसूस की थी। वहीं मंगलवार को चार दिन बाद फिर मौसम ने अपने तेवर बदले और नीले आसमान पर सूर्य की जगह काले और घने बादलों ने ले ली। सुबह से ही आसमान पर काले घने बादल छाए हुए थे। दिन में भी सूर्य और बादलों के बीच आंख मिचौनी का खेल चलता रहा।
विज्ञापन
दिन में कई बार ऐसा लगने लगा कि अब बूंदाबादी शुरू होगी, लेकिन देर शाम तक यह आंख मिचौली जारी रही और बारिश नहीं हो पाई। बादल छाने से लोगों ने बहुत अधिक ठिठुरन महसूस की। दिन में भी लोगों को ठिठुरते देखा गया। शाम पड़ते ही लोगों ने जल्दी ही अपने घरों में दुबकना पसंद किया।
विज्ञापन
शाम को समय से पहले ही दुकानदारों को दुकानें बंद कर अपने घरों की ओर रुख करते देखा गया। शहर के बीजीएसबी विवि के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान तीन और अधिकतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
रात को पारे के और लुढ़कने की संभावना जताई जा रही है। पहाड़ी इलाकों में भी बहुत अधिक ठिठुरन होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के समाचार मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जिले के बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, कोटरंका मंजाकोट आदि पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को पारा लुढ़क कर काफी नीचे आने से लोग बहुत अधिक ठिठुरन महसूस कर रहे थे। पीर पंजाल के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होने से पहाड़ी इलाकों में काफी ठंड पड़ रही है।