फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The victims did not get two months rations

बाढ़ पीड़ितों को दो माह से नहीं मिला राशन

Sun, 11 Jan 2015 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sun, 11 Jan 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
The victims did not get two months rations
जिले की बुद्धल तहसील के लोगों को पिछले दो महीनों से सरकारी राशन नहीं मिला है, जिससे उनमें कड़ा रोष है। रविवार को बुद्धल यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले आयोजित बैठक में लोगों ने जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगाई। इस अवसर पर लोगों ने सीएपीडी विभाग के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि सरकारी राशन की किल्लत के चलते लोगों को बहुत दिक्कतें पेश आ रही है।
विज्ञापन

 
फ्रंट के चेयरमैन फारूक इंकलाबी ने बताया कि विभाग और जिला प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर आम जनता को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। यहां तक कि बीपीएल परिवारों को भी सरकारी राशन नहीं मिला है।
विज्ञापन


कई ऐसे परिवार हैं जो बाजार से महंगे दामों पर राशन नहीं खरीद पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को भूखे रहने की नौबत आ गई है। सितंबर माह में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से कई किसानों की फसल वाली जमीन को भारी नुकसान पहुंचा था। सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को छह महीने का मुफ्त राशन देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक लोगों को केवल एक ही माह का मुफ्त राशन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही लोगों को मुफ्त राशन और कोटे वाला राशन उपलब्ध नहीं करवाया गया तो लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन का सहारा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed