फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The two met at school hanging locks, teacher suspended

स्कूल में दो बजे लटकते मिले ताले, शिक्षक सस्पेंड

Sun, 13 Dec 2015 01:30 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
 The two met at school hanging locks, teacher suspended

मंजाकोट शिक्षा जोन के अंतर्गत पड़ने वाले सरकारी प्राइमरी स्कूल चकवा में शिक्षा विभाग की एक टीम ने शुक्रवार को औचक दौरा किया। दौरे के दौरान दोपहर में करीब दो बजे स्कूल में ताले लटकते देखे गए। टीम ने रिपोर्ट सीईओ को सौंपी।

विज्ञापन


सीईओ अल्ताफ हुसैन ने गैरहाजिर शिक्षक मोहम्मद अफजल को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए। उक्त शिक्षा जोन के ही एक अन्य स्कूल सरकारी मिडिल स्कूल प्रयाली में टीम के औचक दौरे के दौरान देखा गया कि स्कूल में केवल एक ही शिक्षक हाजिर है।
विज्ञापन


स्कूल के अन्य चार शिक्षक स्कूल से बाहर विभिन्न प्रकार की ड्यूटी पर हाजिर बताए गए। स्कूल में हाजिर शिक्षक ने टीम को बताया कि चार शिक्षक विभागीय ड्यूटी पर गए हैं। टीम की रिपोर्ट सीईओ के पास पहुंचने के बाद सीईओ ने गैरहाजिर चारों शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि ड्यूटी पर जाने के लिए किसी उच्च अधिकारी से अनुमति लेनी होती है। इतना ही नहीं ड्यूटी पर जाने के लिए स्कूल के समय के बाद का या पहले का समय तय किया गया है।

दस में से चार के बीच ड्यूटी पर जाने की किसी को अनुमति नहीं है। यदि कोई शिक्षक ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed