{"_id":"992bb22f515b3fce09a1fff76a4b75ff","slug":"the-performance-of-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 20 Nov 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिले की मंजाकोट तहसील के ककोड़ा गांव के पीड़ितों ने बुधवार को जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राजोरी पुंछ नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी तक सरकार की ओर से कोई राहत नहीं दी गई है। सरपंच ने बताया कि अभी तक उन्हें केवल गैर सरकारी संस्थाओं और सेना द्वारा ही राहत सामग्री प्रदान की गई है।
विज्ञापन
बाढ़ से बेघर हुए कई परिवार अभी तक खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं। उनके पुनर्वास के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सर्दी शुरू हो गई है और अब टेंटों में रहना संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मुफ्त राशन देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक लोगों को मुफ्त राशन का एक दाना भी नहीं मिला है।
विज्ञापन