{"_id":"66cc7d1cb644c266036fa7fda7b85cff","slug":"the-party-s-policies-and-convey-them-to-the-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को मासिक बैठक का आयोजन कर कई बातों पर विचार विमर्श किया गया। शहर के डाकबंगले में आयोजित इस बैठक में राज्य पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के वाइस चेयरमैन एवं राज्य मंत्री कुलदीप राज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को उन्न्ति की राह पर आगे लेकर जाने का काम शुरू किया है। कार्यकर्ता उसे लोगों तक पहुंचाया जाए। जनसंपर्क कर भाजपा की नीतियों से जनता को अवगत करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें।
विज्ञापन
मोदी के श्रीनगर दौरे को एक बहुत बढ़ा कदम करार देते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरे से अलगाववादियों व अन्य देश विरोधी ताकतें कमजोर होंगी। पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान रियासत के लिए बड़े पैकेज की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अन्य पार्टियों द्वारा भाजपा के खिलाफ छेड़े गए षड़यंत्र को नाकाम करने के लिए जनता से संपर्क करें और पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करवाएं।
इस दौरान भाजपा के जिला सचिव संजय दत्त सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।