{"_id":"57daf5d94f1c1b3c3dd485ed","slug":"the-nowshera-coined-by-bappa-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"बप्पा के जयकारों से गूंजा नौशेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बप्पा के जयकारों से गूंजा नौशेरा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नौशेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ था। गणपति को विदाई देने के लिए पूरा कस्बा इकट्ठा हुआ था। हो भी क्यों न आखिर सबके कष्टों के हरने वाले बप्पा की विदाई थी। इस मौके पर भक्तों ने जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा निकाली और बप्पा को विदाई दी।
नौशेरा में श्रद्धालुओं की भीड़ ठाकुरद्वारा खुहवाल से गणपति की मूर्ति को लेकर ढोल-नगाड़ों के बीच निकली। यह शोभायात्रा झांगड़ चौक से होते हुए मेन चौक, मुख्य बस अड्डे से मनावर तवी में गणेश भगवान की मूर्ति को विसर्जित किया गया।
पिछले चार सितंबर से ठाकुरद्वारा खुहवाल में विशेष कारीगरों द्वारा तैयार की गई गणेश भगवान की मूर्ति की पूजा हर रोज भजन-कीर्तन और मंत्रों उच्चारण के साथ किया जा रहा था। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास मोनी महराज की अध्यक्षता में चल रहे इस महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही थी।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में स्थापित मूर्ति को लेकर मनावर तवी में प्रवाहित कर बप्पा के जयकारे लगाए।