{"_id":"c7a3ba05e6f4f09c1c1063d9b45c9dfc","slug":"the-message-to-stay-away-from-drugs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर रहने का दिया संदेश
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए शनिवार को नशा उन्मूलन पर एक मोटर बाइक रैली का आयोजन किया गया। जम्मू प्रेस क्लब के सचिव जोरावर सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में टीम जम्मू द्वारा आयोजित मोटर रैली में शहर से भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
शहर के ओल्ड डायट परिसर से शुरू हुई रैली शहर के गुज्जरमंडी चौक, पांजा चौक, अब्दुल्ला पुल से होते हुए पुराने बस अड्डे पहुंची व वहां से शहर के नए बस अड्डे पर संमपन हुई। रैली को संबोधित करते हुए जम्वाल ने बताया कि नशीली दवाओं के सेवन से युवा अपने शरीर को कमजोर करने के साथ सोचने समझने की शक्ति भी खत्म कर रहे हैं।
विज्ञापन
नशीली दवाओं के सेवन में पड़ युवा अपने परिवार को समाज में बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को नशे के कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की बात कही। यदि पुलिस पूरी इमानदारी से काम करे तो समाज से नशे को मिटाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
पुलिस को हर उस व्यक्ति पर कड़ी नजर रखनी चाहिए जो नशीली दवाओं के कारोबार में शामिल पाया जाता है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने जल्द ही नशीली दवाओं के कारोबार करने वालों के खिलाफ अपना शिकंजा नहीं कसा तो टीम जम्मू पुलिस अधिकारियों के घर के बाहर भी धरने प्रदर्शन करने करेगी।
टीम जम्मू ने इस अवसर पर शहर के युवाओं के साथ मिलकर राजोरी को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर टीम जम्मू ने एडीसी राजोरी को एक ज्ञापन सौंप कर नशा मुक्ति के लिए मदद की अपील भी की।