{"_id":"7e9531d71dbace38992d83c27d70481d","slug":"the-death-of-a-young-man-from-falling-into-the-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी में गिरने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मकान पर पानी डालने के दौरान टंकी में गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक को विजयपुर अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में घरवालों ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पाटी (विजयपुर) निवासी रोहित कुमार (20) के चाचा का मकान बन रहा था। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे रोहित मकान की दीवारों पर पानी डाल रहा था।
विज्ञापन
इसके लिए वह अंडरग्राउंड बनी टंकी से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह टंकी में गिर गया। इधर, काफी देर तक जब घरवालों को रोहित दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने वहां खोजबीन शुरू की। उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह करीब दस बजे जब उन्होंने पानी की टंकी में झांककर देखा तो रोहित को उसमें पड़ा देखा।
विज्ञापन
आननफानन में घरवालों ने उसे बाहर निकाला और विजयपुर अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। घरवालों ने इसे हादसे में हुई मौत बताया है।