{"_id":"cd58e526b5617187959051ecf77786ab","slug":"the-child-s-body-was-found-in-woods-sensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल मे मिला बच्चे का शव, सनसनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल मे मिला बच्चे का शव, सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटरंका क्षेत्र के जंगल में रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे किशोर (10) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार को कोटरंका पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले लड़कुत्ती गांव का रहने वाला मोहम्मद मारूफ (10) घर से कहीं गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने पुलिस में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। रविवार को कुछ लोग जंगल में किसी कार्य से गए थे।
विज्ञापन
जब उन्होंने बच्चे का शव पेड़ के नीचे पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर क्षेत्र के सरकारी उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करने वाले एक डाक्टर ने बताया कि मृतक के सिर और पैरों पर कई गहरे घाव थे। प्राथमिक जांच से साफ लगता था कि किसी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार किया है। उधर, पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव के पास से कुल्हाड़ी भी बरामद की है।