{"_id":"c109c0333d5a6335b925ee6426546d75","slug":"the-army-was-in-public-school-furniture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने सरकारी स्कूल में दिया फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने सरकारी स्कूल में दिया फर्नीचर
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 22 Feb 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने और बच्चों को पढ़ाई करने में पेश आने वाली दिक्कतों को दूर करने के मकसद से सेना कई कार्यक्रम कर रही है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सेना की राष्ट्रीय रायफल बटालियन द्वारा जिले के एलओसी से सटे गांव चड़ान के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में फर्नीचर भेंट किया गया। सेना द्वारा स्कूल में डेस्क, आलमारी व अन्य सामान भेंट किया गया।
विज्ञापन
सेना द्वारा इस कार्य की सराहना करते हुए क्षेत्र के सरपंच व अभिभावकों ने इसे सराहनीय बताया। उन्होंने बताया कि इससे पहले बच्चे जमीन पर केवल टाट बिछा कर बैठते थे।
विज्ञापन
सर्दी के दिनों में बच्चे बीमार भी पढ़ते थे। इससे बच्चों की परेशानी कम होगी और उन्हें पढ़ाई करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इससे यह साबित हो गया कि सेना बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर है।