{"_id":"6a30f1a5330bb94f0f04d588","slug":"suspected-pakistani-sighted-along-loc-in-j-k-s-rajouri-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri: पीओके से भारतीय सीमा में घुसा ड्रोन, कुछ देर मंडराने के बाद लौटा; सुबह-सुबह चला बड़ा सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri: पीओके से भारतीय सीमा में घुसा ड्रोन, कुछ देर मंडराने के बाद लौटा; सुबह-सुबह चला बड़ा सर्च ऑपरेशन
Tue, 16 Jun 2026 12:18 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:18 PM IST
सार
राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की ओर से एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। हालांकि इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
ड्रोन (प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार सोमवार देर रात सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की ओर से एक ड्रोन जैसी वस्तु भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करती दिखाई दी।
विज्ञापन
बताया गया कि ड्रोन पर चमकती हुई लाइट लगी हुई थी। यह महादेव गैप और कलाल गांव के बीच कुछ देर तक मंडराता रहा और फिर वापस पीओके की ओर लौट गया।
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। आशंका जताई जा रही थी कि ड्रोन के जरिए हथियार, नशीले पदार्थ या अन्य कोई संदिग्ध सामग्री गिराई गई हो सकती है।
विज्ञापन
हालांकि तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन