{"_id":"5745fe064f1c1b7562691468","slug":"summer-vacation-in-the-school-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर वैकेशन में भी खुल रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर वैकेशन में भी खुल रहे स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 26 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के समर जोन के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाें के बीच भी कई प्राइवेट स्कूल खुल रहे हैं। पिछले दो दिन में शिक्षा विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर औचक दौरे के बीच कई प्राइवेट स्कूलों को खुला पाया। जिला एजुकेशन प्लानिंग अधिकारी सुरेश शर्मा, जेडईओ राजोरी अब्दुल रशीद की अध्यक्षता में गठित की गई विशेष टीमों ने कई स्थानों पर औचक दौरे किए हैं। सुरेश ने बताया कि कई स्कूल बच्चों को बिना वर्दी के स्कूल बुला रहे हैं।
विज्ञापन
आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी व जेडईओ ने बताया कि उन्होंने रिपोर्ट सीईओ राजोरी, डीसी राजोरी व शिक्षा विभाग के निदेशक को भेज कर ऐसे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन ने बताया कि कुछ प्राइवेट स्कूल सरकारी आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ स्कूलों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए निदेशक को लिखा गया है।
विज्ञापन