{"_id":"60f9bf948ebc3e39457117e6","slug":"suicide-rajouri-news-jmu240007824","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय परिस्थतियों युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय परिस्थतियों युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। उपजिले के सीमावर्ती क्षेत्र के गांव कलासरा में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नांह पंचायत के गांव कलासरा के ग्रामीणों ने वीरवार सुबह सुंदरबनी पुलिस थाने में सूचना दी कि नरेश कुमार पुत्र हीम राज ने रात को अपने ही घर के साथ मवेशियों के बाड़े में छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद थाना प्रभारी एसडी सिंह ने मौके पर जाकर शव को फंदे से उतारकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
टैंकर की चपेट में आने से महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। उपजिले से लगते गांव ठंडापानी में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर एक तेल टैंकर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ठंडापानी बगला निवासी तीर्थ राम और उसकी पत्नी उषा देवी मोटरसाइकल से सुंदरबनी आ रहे थे, कि पीछे से तेज गति से आ रहे एक तेल टैंकर की चपेट में आने से मोटरसाइकल गिर गई, जिससे उषा देवी की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन, तीर्थ राम सड़क से बाहर गिरा, इसलिए उसे मामूली चोटें ही आईं।
मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उषा देवी को डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित किया, जबकि तीर्थ राम का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी। उषा देवी के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, मोटरसाइकल को टक्कर मारने वाला टैंकर चालक मौका पाकर टैंकर सहित फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर फरार टैंकर चालक तथा टैंकर की तलाश शुरू कर दी है।