{"_id":"cd8653004c1ed4a61ac6f976d0ebcdd9","slug":"student-the-message-of-the-path-of-truth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं का सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं का सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 11 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा बताए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के मकसद से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
शहर के हिमालयन डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि आज लोग सत्य को भूल कर झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
झूठ के पैर नहीं होते हैं और अंत में जीत केवल सत्य की ही होती है। महात्मा गांधी द्वारा बताए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चल कर ही मानव जीवन में हर प्रकार की चुनौती का मुकाबला कर सफलता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
इस मौके पर कालेज के प्रिंसिपल ने हर हाल में अमन व शांति स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज के युग में गांधी के बताए मार्गों पर चलने की बहुत आवश्यकता है, क्योंकि राष्ट्रपिता के मार्ग पर चल कर ही देश व विश्व भर मेें अमन व शांति स्थापित की जा सकती है। अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।