{"_id":"a6773bbdfe626e98776da5fe6c0f3c70","slug":"start-campaigning-for-hindu-conference-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू सम्मेलन के लिए प्रचार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू सम्मेलन के लिए प्रचार शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 16 Jan 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 15 मार्च को होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन के बारे में लोगों को जागरूक करने और बड़ी संख्या में लोगों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए अभी से प्रचार शुरू करते हुए विश्व हिंदू परिषद की राजोरी इकाई ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
वीरवार को विहिप के राजोरी पुंछ संयोजक युगवीर गुप्ता, राज्य उपाध्यक्ष राजीव रोत्रो, राजोरी पुंछ प्रधान सत्त शर्मा की अगुवाई में शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों संग बैठक की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर महिलाओं और युवतियों को सम्मेलन में भाग लेने और अन्य महिलाओं को इस बारे में जागरूक करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर अंजू खुलर की अध्यक्षता में टीम का गठन कर टीम को बड़े पैमाने पर प्रचार करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन