फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   sport

कलसियां की टीम ने वॉलीबाल का फाइनल जीता

विज्ञापन
sport
भारतीय सेना ने वालीवाल टूर्नामेंट का आयोजन किया
नौशेरा। सीमावर्ती गांवों की नवोदित प्रतिभाओं के बीच खेल भावना और इच्छाशक्ति को जीतने के लिए कलाल बटालियन ने सेना के ऑपरेशन सद्भावना के तहत तहसील अंतर ग्राम वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजन किया। प्रतियोगिता वर्ष 1947-48 भारत-पाक युद्ध में झांगड़ की लड़ाई में सेना की जीत का जश्न मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष आयेाजित की जाती है। इसी कड़ी में प्रतियोगिता में लाम, कलसिया, झांगड़, रुमलीधारा और कलाल नाम की पांच टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच का मुकाबले में कलसिया टीम ने कलाल टीम को 3-2 के स्कोर से हराकर प्रतियोगिता जीत लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों के बीच सद्भावना और खेल भावना पैदा की और दर्शक वॉलीबाल खेल के उच्च स्तर से रोमांचित थे। फाइनलिस्टों को स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए गए और कलाल बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर द्वारा सभी खिलाड़ियों को भागीदारी का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। मोहम्मद तारिक, प्रभारी वॉलीबाल एसोसिएशन ने भी भाग लिया और खिलाड़ियों को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed