{"_id":"61c8cebaa640ae79416ab0fd","slug":"sport-news-rajouri-news-jmu250635177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीर पंजाल चैंपियंस ट्रॉफी अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट राजोरी में संपन्न डीसी ने विजेता, उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीर पंजाल चैंपियंस ट्रॉफी अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट राजोरी में संपन्न डीसी ने विजेता, उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हिल व्यू क्रिकेट क्लब के सहयोग से जिला प्रशासन राजोेरी की ओर से आयोजित महीने भर चलने वाला पीर पंजाल चैंपियंस ट्रॉफी अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 स्पोर्ट्स स्टेडियम खियोरा में रविवार को संपन्न हुआ।
समापन समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल, एडीसी सचिन देव सिंह, डीएसईओ बिलाल राशिद मीर के अलावा अध्यक्ष एमसी राजोेरी मोहम्मद आरिफ और समाज के सभी वर्गों के लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर आयोजक जुग्गू काजी और जाहिद काजी भी मौजूद रहे। फाइनल मैच फतेहपुर लाइन और हिल व्यू राजोेरी के बीच खेला गया। रोमांचक खेल में राजोेरी हिल व्यू ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
उपायुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित करने का मकसद स्थानीय युवाओं की खेल प्रतिभा का पोषण करना और युवा दिमाग को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डीसी ने कहा कि नवोदित खिलाड़ियों को सर्वोत्तम संभव मंच प्रदान करने के लिए पर्याप्त खेल आधारभूत संरचना बनाने के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। डीसी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी। विजेता और उपविजेता टीमों को क्रमश: 2 लाख रुपये और 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। जबकि टूर्नामेंट के उत्कृष्ट क्रिकेटरों के बीच अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए गए।