{"_id":"69aeda73e686de877a0b4815","slug":"soldier-goes-missing-during-river-crossing-exercise-in-j-k-s-rajouri-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: राजोरी में रिवर क्रॉसिंग अभ्यास के दौरान सेना का जवान लापता, NDRF और सेना की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: राजोरी में रिवर क्रॉसिंग अभ्यास के दौरान सेना का जवान लापता, NDRF और सेना की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू
Mon, 09 Mar 2026 08:04 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:04 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में रिवर क्रॉसिंग अभ्यास के दौरान सिपाही अक्षित शर्मा लापता हो गए। उनकी तलाश के लिए सेना, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम लोगों को रेस्क्यू करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू और कश्मीर के राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सोमवार को एक सेना का जवान नदी पार करने के अभ्यास के दौरान लापता हो गया। इस घटना के बाद उसे खोजने के लिए सेना, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की संयुक्त खोज अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार यह घटना खौर क्षेत्र की मनावर नदी में हुई। लापता जवान की पहचान सिपाही अक्षित शर्मा के रूप में की गई है। सेना ने बताया कि यह अभ्यास सामान्य प्रशिक्षण का हिस्सा था और सिपाही अक्षित शर्मा दोपहर 12 बजे के आसपास लापता हुए।
विज्ञापन
सेना और नागरिक एजेंसियों ने उनके खोजने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों के साथ गोताखोर और विशेष बचाव उपकरण भी तैनात किए गए हैं, और खोज अभियान अभी जारी है।
विज्ञापन