फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   snow fall

राजोरी की कोटरंका तहसील की ढोको में भारी बर्फबारी व वर्षा से हालत नाजुक

विज्ञापन
snow fall
राजोरी की कोटरंका तहसील की ढोको में भारी बर्फबारी - फोटो : RAJOURI
राजोरी। कोटरंका तहसील के पीर पंजाल के पहाड़ों पर स्थित ढोकोें में मंगलवार को भारी बर्फबारी होने से हालात नाजुक बन गए, और बक्करवाल समुदाय के कई परिवारों के बर्फबारी में फंसने की आशंका बनी हुई है। पहले भारी बारिश और बाद में बर्फबारी और बिजली गिरने से और कड़ाके की ठंड से कई जानवरों की मौत की खबर भी आ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तहसील की ऊपरी ढोक मुंडा गाला मर्ग, थालीन गली, रिशबगला, फोलीवाला, डणा स्रोत और बड़नाड मे भारी बर्फबारी के बीच बक्करवाल समुदाय के कई परिवारों के फंसने की आशंका जताई जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि उक्त ढोकों से होकर बक्करवाल समुदाय के लोग पशुओं के साथ कश्मीर घाटी की ओर जाते हैं। इस वर्ष बेमौसम बारिश और भारी बफ़ॱरबारी के चलते 20 परिवारों के फंसे होने की आशंका है। उक्त ढोकों में बक्करवाल समुदाय के परिवारों से संपर्क कट चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फ में फंसे परिवारों के पास खाने पीने की किल्ल्त होगी, उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फकार अली ने बताया कि कोटरंका तहसील की ऊपरी ढोकों में कई परिवारों के फंसे होने और उनके पशुओं के मरने के समाचार हैं। पूर्व मंत्री ने जिला प्रशासन, उपराज्यपाल प्रशासन और सेना से अपील करते हुए कहा कि ढोकों में फंसे परिवारों से संपर्क कर उनकी हर संभव मदद की जाए, ताकि किसी की जान का नुकसान न हो। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने और कड़ाके की ठंड से दर्जनों पशुओं की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed