फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Shivkhori Dham reasi Stones fell from hill near cave two pilgrims died

शिवखोड़ी धाम: पवित्र गुफा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, UP के तीर्थयात्री समेत दो की मौत, एक घायल

Mon, 08 Aug 2022 06:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 06:09 PM IST
सार

शिवखोड़ी धाम में पवित्र गुफा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो यात्रियों की मौत हो गई और एक घायल हुआ है। सोमवार को बड़ी संख्या में तीर्थयात्री शिवखोड़ी धाम में बम भोले के दर्शन के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Shivkhori Dham reasi Stones fell from hill near cave two pilgrims died
Shiv Khori Shrine Reasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के आखिरी सोमवार को जम्मू संभाग के जिला रियासी स्थित शिवखोड़ी धाम में बड़ा हादसा हो गया। धाम में पवित्र गुफा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक तीर्थयात्री घायल हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार को बड़ी संख्या में तीर्थयात्री शिवखोड़ी धाम में बाबा भोले के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक घायल हुआ है। मृतकों में एक तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश का निवासी था, जबकि दूसरी जिला राजोरी का रहने वाला था।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर निवासी श्रवन सिंघार (45) पुत्र राम सिंघार और जम्मू संभाग के जिला राजोरी निवासी निर्मल सिंह (35) पुत्र राजेश सिंह के तौर पर हुई है। वहीं, यूपी के जिला गोरखपुर निवासी साहब सिंघार (32) पुत्र राम सिंघार घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां माता वैष्णो देवी के साथ ही शिवखोड़ी धाम रियासी का प्रसिद्ध देव स्थान है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले कई श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए शिवखोड़ी धाम भी पहुंचते हैं। सावन के आखिरी सोमवार होने के चलते आज आम दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ थी। 

Shivkhori Dham reasi Stones fell from hill near cave two pilgrims died
शिवखोड़ी धाम की पवित्र गुफा - फोटो : अमर उजाला
शिवखोड़ी धाम कहां है

जम्मू संभाग के जिला रियासी में शिवखोड़ी धाम स्थित है। भोले बाबा के आधार शिविर रनसू (शिवखोड़ी) का बहुत ही महत्व है। मान्यता है कि श्री शिवखोड़ी धाम में भगवान शिव ने भस्मासुर को भस्म किया था। शिवखोड़ी गुफा में शिवलिंग और अन्य दुर्लभ मूर्ति स्वरूप में शैलचित्र हैं। यह स्थान शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है। इसे भगवान शिव का घर भी कहा जाता है।

शिवखोड़ी के आधार शिविर रनसू से जम्मू, कटड़ा, उधमपुर या फिर अन्य किसी भी स्थान से किसी भी वाहन के जरिये पहुंचा जा सकता है। आधार शिविर से गुफा तक पौने चार किलोमीटर की सरल चढ़ाई है। इसके अलावा घोड़ा पालकी की भी सेवा ली जा सकती है। समय के अनुसार गठित हुए श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू की तरफ से पैदल ट्रैक पर कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed