{"_id":"5f99aee88ebc3eefbb0768c1","slug":"road-rajouri-news-jmu221751059","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की खस्ता हालत को लेकर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की खस्ता हालत को लेकर रोष
विज्ञापन
मंदिर गाला में साकरी, पीड़ी परोड़ी गांवों से जोड़ने वाली बदहाल सड़क में फंसा ट्रक।
राजोरी। जिले की मंदिर गाला क्षेत्र को साकरी, पीड़ी परोड़ी गांवों से जोड़ने वाली सड़क की खस्ता हालत को लेकर लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि कई साल से सड़क का काम इतनी धीमी गति से चल रहा है कि कई साल में भी पूरा नहीं हो पाया।
सड़क के अधूरे काम की वजह से छात्र-छात्राएं और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं घंटों पैदल सफर करके स्कूल व कॉलेज पहुंचते हैं। ऐसे मं उनका कीमती समय नष्ट हो जाता है। सड़क खस्ता हालत होने के कारण इस पर वाहन नहीं चलते हैं व कई बार मरीजों को घंटों पैदल यात्रा करके बुद्धल के सरकारी अस्पताल में पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में लोगों को हमेशा कड़ी दिक्कतों का सामना करके सफर करना पड़ता है। वहीं गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से अपील करते हुए कहा कि वह तत्काल सड़क के निर्माण कार्य में गति लाए और जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करके लोगों को सुविधा पहुंचाएं।
बता दें की उक्त सड़क ही इन तीन गांवों को जिला मुख्यालय से भी जोड़ती है और सड़क की खस्ता हालत के चलते लोगों को अपने विभिन्न कार्यों के लिए जिला मुख्यालय आने में भी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।