{"_id":"7f1667eab6870844a5dd35cb7ae877ed","slug":"road-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए तरस रहे भाटीधार के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए तरस रहे भाटीधार के ग्रामीण
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
जिले की मेंढर तहसील के गांव भाटीधार के ग्रामीण आज भी सड़क संपर्क के लिए तरस रहे हैं। सड़क न होने से आज भी उनको रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर आवाजाही करनी पड़ती है। गांव तक पक्की सड़क बनाए जाने की मांग करने के बाद भी किसी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
भाटीधार के ग्रामीणों कबीर हुसैन, नजीर मोहम्मद, दीन मोहम्मद, अफजल हुसैन आदि का कहना है कि हम लोगों ने करीब ढाई दशकों तक आतंकवाद की मार को झेला है।
हमारे गांव के लिए दशकों पहले संपर्क सड़क का निर्माण शुरू किया गया था, फिर क्षेत्र में आतंकवाद का बहाना बनाकर निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। आज शांति होने के बाद सरकार सड़क का निर्माण नहीं करवा रही है।
विज्ञापन