फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Rajouri: Suspected gunman seen in village near LOC in Nowshera search operation continues

राजोरी: नौशेरा में LOC के पास के गांव में दिखे संदिग्ध बंदूकधारी, तलाशी अभियान जारी

Fri, 20 Jan 2023 12:39 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 20 Jan 2023 12:39 AM IST
सार

नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे एक गांव में सेना की वर्दी में संदिग्ध बंदूकधारी देखे गए हैं। इसे लेकर इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Rajouri: Suspected gunman seen in village near LOC in Nowshera search operation continues
एलओसी - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे एक गांव में सेना की वर्दी में संदिग्ध बंदूकधारी देखे जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित इलाके से जुड़े कई संपर्क मार्ग पर नाका लगाकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात को करीब साढ़े 9 बजे को नियंत्रण रेखा से सटे गांव मंगल देयी में एक व्यक्ति ने घर के आंगन से तीन बंदूकधारी लोगों  को सेना की वर्दी में घूमते देखा। उसने तत्काल सेना के एक अधिकारी से संपर्क कर इसकी सूचना दी। इसके बाद सेना और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया शुरू किया गया। गुरुवार को खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है। 
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह सभी इलाके नियंत्रण रेखा से तीन या चार किलोमीटर के दायरे में आते हैं। इसलिए इन इलाकों में गहन सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा. जब तक सेना की वर्दी में घूम रहे संदिग्धों के बारे में पूरा पता नहीं चल जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed