{"_id":"602c1f248ebc3ee93f29973f","slug":"public-meeting-in-sunderbani-rajouri-news-jmu2293382145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास उपायुक्त नें खुला दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्यांए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास उपायुक्त नें खुला दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्यांए
जिला विकास उपायुक्त ने खुला दरबार लगाकर सुनी समस्यांए
- फोटो : RAJOURI
Link Copied
सुंदरबनी। उपायुक्त राजेश के. शवन ने मंगलवार को सुंदरबनी में दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं । लोगों की परेशानियों को जानने के लिए उपायुक्त सभी विभागों के अधिकारियों के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे। इसमेें पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों ने भी अपने-अपने गांव की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क, बिजली, पानी के अलावा वर्षों से रुके विकास कार्यों को पूरा कराने की गुहार लगाई। कुछ विकास कार्यों के पूरा होने पर उनके बकाया राशि जारी करने की मांग की। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह हर गांव में जाकर लोगों की परेशानियों को देखें और उन्हें दूर करें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लोगों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की स्कीमों का हर नागरिक तक लाभ पहुंचे। इसके लिए अधिकारियों को पूरी ईमानदारी के साथ काम करना होगा। ताकि किसी किस्म की शिकायत लोगों की तरफ से न आए। इस मौके पर सुंदरबनी उपजिला की सभी पंचायतों के सरपंचों पंचों के अलावा बीडीसी तथा डीडीसी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।