{"_id":"c4c2be7b15931506471526915cebd059","slug":"protest-of-peoples-for-illigal-encrochment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्धल में सरकारी संपत्ति पर लोगों का अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्धल में सरकारी संपत्ति पर लोगों का अवैध कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्धल क्षेत्र में कुछ लोगों ने चार महत्वपूर्ण स्थानों पर सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा जमा रखा है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के पास इस अवैध कब्जे की जानकारी है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुद्धल में शीप व एनिमल हास्बेंड्री विभाग, इरिगेशन विभाग, कृषि विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संपत्ति पर कुछ स्थानीय लोगों ने पिछले काफी समय से अवैध कब्जा जमा रखा है।
विज्ञापन
करीब तीन हफ्ते पहले ही बुद्धल के नायब तहसीलदार खुर्शीद तांत्रे ने इस संबंध में एसडीएम कोटरंका को जानकारी देते हुए बताया था कि चारों जगहों पर अवैध कब्जे के पीछे विभागों की मिली भगत हो सकती है।
विज्ञापन
वहीं तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी एसडीएम या संबंधित विभागों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वहीं शीप व एनिमल हास्बेंड्री के जिला अधिकारी ने बताया कि कई बार इस संबंध में जिला प्रशासन और राजस्व विभाग को बता कर कब्जा छुड़ाने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं इरिगेशन विभाग के एक्सईएन विजेय शर्मा ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, कृषि विभाग के जिला अधिकारी युनिस चौधरी ने बताया कि उनकी भूमि कृषि के लिए है, लेकिन उस पर कुछ स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।
कई बार प्रयास करने के बाद भी जमीन खाली नहीं करवाई जा सकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के एसिस्टेंट डायरेक्टर प्लानिंग बिलाल मीर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अवैध कब्जे की खबर है और जल्द ही अवैध कब्जा छुड़ाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट्ट ने बताया कि सरकारी संपत्ति से अवैध कब्जा हटाने के लिए एसडीएम कोटरंका को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही इस पर कार्रवाई भी शुरू हो जाएगी।