{"_id":"cbe9926ea54a97488050409eeeebc6ba","slug":"protest-for-water-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट को लेकर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दस्सल पोठा क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने शुक्रवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर लोगों ने जमकर नारे बाजी करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारू बनाने की गुहार लगाई। लोगों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद अफजल, जाकिर मिर्जा व रहीम खान आदि ने बताया कि पिछले एक महीने में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई सुचारू बनाने की गुहार लगाई गई है, लेकिन कभी एक्सईएन कार्यालय में मिले ही नहीं तो कभी उन्होंने आश्वासन देकर वापिस भेज दिया।
विज्ञापन
बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर हो कर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है। इससे विशेषकर महिलाओं व युवतियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्कूल कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। घरों से दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने से बहुत समय नष्ट होता है और सुबह-शाम कोहरे वाली ठंड में भी परेशानी होती है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन तक सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।