{"_id":"e7aab7e07a82a1b0ebdba505d038e7aa","slug":"protest-for-road-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत न होने पर फूटा विद्यार्थियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मरम्मत न होने पर फूटा विद्यार्थियों का गुस्सा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी पीजी कालेज, जिला अस्पताल, रेहथाल, डांडकोट आदि क्षेत्रों से जोड़ने वाली सड़क की खस्ताहालत पर सोमवार को सरकारी पीजी कालेज के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन व पीएमजीएसवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के नेतृत्व कर रहे कालेज स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद कफील ने बताया कि सड़क की खस्ताहालत के चलते कालेज विद्यार्थियों के साथ आम जनता को भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे हादसों का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ पैदा होने से दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। कालेज रूट पर वाहनों की कमी पहले ही परेशानी का सबब बनी हुई है। उस पर सड़क की खस्ताहालत के चलते वाहन चालक इस रूट पर वाहन चलाने में परहेज करते हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने बताया कि कुछ समय पहले भी कालेज विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया था तो एसीआर राजोरी ने मौके पर पहुंच कर आश्वासन दिलाया था कि दस दिन में सड़क की मरम्मत का काम शुरू होगा।
दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे साफ दिखता है कि प्रशासन विद्यार्थियों को मूर्ख बना रहा है। गुस्साए विद्यार्थियों ने बताया के दो दिन बाद कालेज सर्दियों की छुट्टियों के लिए बंद हो रहे हैं। दस दिन की छुट्टियों में यदि सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई तो कालेज खुलते ही विद्यार्थी उग्र प्रदर्शन करेंगे।