{"_id":"0807c739a463b3fcbb99f51338c5644d","slug":"protest-for-rashan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के लिए प्रदर्शन
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी राशन की भारी किल्लत से जिले के बुद्धल क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को सरकार व सीएपीडी विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने तहसील कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार व सीएपीडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया उन्हें पिछले करीब तीन महीनों से कोटे अनुसार सरकारी राशन नहीं मिला है।
वहीं इस अवसर पर स्थानीय निवासी मोहम्मद ताज, नसीर अहमद, शाहिद इकबाल, मोहम्मद बशीर ने बताया कि सरकारी राशन न मिलने से उनके घरों मे भूखे रहने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
बीपीएल परिवारों को भी तीन महीने का सरकारी राशन नहीं मिला है। पूरे गांव में लोग इतने गरीब हैं कि वह बाजार से मंहगे दामों पर राशन खरीद कर नहीं ला सकते हैं।
विज्ञापन
इससे बच्चों को दो वक्त का खाना खिला पाना भी संभव नहीं रह गया है। उन्होंने सीएपीडी विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के एक भी सरकारी डिपो पर राशन उपलब्ध नहीं है।
जब भी डिपो पर राशन लेने जाओ वहां ताले लटकते नजर आते हैं। गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन व राज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए। नायब तहसीलदार बुद्धल ने प्रदर्शनकारियों को जल्द ही समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।