फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest against murder case

नेकां नेता की हत्या मामले में प्रदर्शन

Mon, 21 Dec 2015 01:12 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
protest against murder case

केसर गाला क्षेत्र के नेकां नेता इश्तियाक चौधरी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में उनके परिवार वालों ने शव को राजोरी जम्मू राष्टीय राजमार्ग में रखकर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों में तोड़फोड़ करने के साथ पीडीपी व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे मृतक के परिजन व भारी संख्या में क्षेत्र के अन्य लोग राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शहर के मुरादपुर क्षेत्र में पहुंच गए। शव को सड़क पर रख उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। मृतक के चाचा व कांग्रेस के प्रवक्ता चौधरी अब्दुल रशीद ने कहा कि हत्या का आरोपी सीएपीडी विभाग का डीलर है।
विज्ञापन


उसके पास बंदूक भी वीडीसी की थी, वीडीसी बंदूक का दुरुपयोग कर उसने एक हत्या कर दी। पीडीपी भाजपा के कार्यकाल में इस प्रकार की हत्याओं के मामले आए दिन नजर आते रहते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि नेकां नेता की हत्या एक सोची समझी साजिश के तहत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या में सीएपीडी का एक डीलर अकेला ही नहीं बल्कि उसके साथ परिवार के छह अन्य लोग भी शामिल हैं।
पुलिस हत्या के आरोपी सभी लोगों को गिरफ्तार करे, मृतक के परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी दे, 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और वीडीसी को खत्म कर बंदूकें वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करे।

इस बीच कांगेस के पूर्व मंत्री शब्बीर अहमद खान, पर्व एमएलसी रविंद्र शर्मा, युवा नेता सनम शाह सहित अन्य नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी राज्य में कुशासन और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जबसे राज्य में पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार बनी है तबसे कानून व्यवस्ता की कोई चीज ही नहीं रही है।

एसएसपी राजोरी, डीसी राजोरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी। वहीं करीब पांच घंटे बाद कालाकोट से नेकां के पूर्व एमएलए ठाकुर रशपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे व एसएसपी डीसी के साथ एक घंटे तक विचार विमर्श किया।

वहीं पूर्व एमएलए के हस्तक्षेप के बाद और एसएसपी डीसी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। एसएसपी ने बताया कि मृतक के परिवार को दो लाख रुपये का चेक मौके पर ही देने, दस लाख रुपये अन्य सहायता और परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी देने के लिए सरकार को लिखित में प्रस्ताव भेजेंगे।


केसर गाला और पाटा मोहल्ला की दो पंचायतों से वीडीसी को खत्म कर वीडीसी बंदूकें वापस ली जाएंगी। एसएसपी ने बताया कि अभी तक पुलिस ने सीएपीडी डीलर के साथ उसके परिवार के छह अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या में शामिल किसी को भी नहीं बख्शेगी व न्याय होगा। गौरतलब है कि शनिवार रात को सीएपीडी के डीलर केवल कृष्ण ने नेकां नेता की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed