{"_id":"5e5c7c817cf9b692742a76eadd231e92","slug":"protest-against-goverenment-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":" केन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को न्यायालय तक पहुंचाने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि केंद्र सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होगे। उन्होंने कहा कि इस मामले को वह जनता के बीच लेकर जाएंगे। दोपहर 11 बजे बस अड्डे पर स्थित मंजीत सिंह स्मारक के पास जिले के कांग्रेसी बड़ी संख्या में जमा हुए।
विज्ञापन
इनमें सूरनकोट से विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम, महिला विंग की प्रधान परवीन अख्तर और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एडवोकेट राजिन्दर सिंंह के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर भी केंद्र के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। एडवोकेट राजिन्दर सिंह ने कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।