फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest against demonetisation1

‘करोड़ों में खेलने वाले कर रहे ऐश, जनता हो रही कैशलेस’

Tue, 29 Nov 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी
ब्यूरो/ राजोरी Updated Tue, 29 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest against demonetisation1
नोटबंदी के समर्थन में सुदर्शन पटनायक - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी के निर्णय के लिए सोमवार को कांग्रेस ने मोर्चा खोला। कांग्रेस की जिला इकाई ने जोरदार प्रदर्शन कर जल्द नोटबंदी को खत्म करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपति जिनके पास करोड़ों रुपये कालाधन है, उन्हें नोटबंदी से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन गरीब जनता कैशलेस हो रही है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य पुष्पेंद्र गुप्ता, सुशील शर्मा, वरिष्ठ नेता करामत मलिक आदि की अगुवाई में शहर के सलानी स्थित नए बस अड्डे पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जनता को मूर्ख बनाया है। कांग्रेस कालेधन वालों के खिलाफ हर मोर्चे पर सरकार के साथ खड़ी मिलेगी, लेकिन नोटबंदी के फैसले से आम जनता परेशान हो रही है।
विज्ञापन


गरीब मजदूर, किसान प्रधानमंत्री के इस निर्णय से परेशान हो रहा है। बैकों में कैश नहीं पहुंच रहा है, एटीएम खाली पड़े हैं और इन सब बातों का सीधा प्रभाव गरीब जनता पर पड़ रहा है। मोदी के इस एकतरफा निर्णय से उनमें बहुत हताशा है। जिले के कालाकोट क्षेत्र में नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर नोटबंदी को जल्द खत्म कर 500  रुपये और 1000 रुपये के नोट को मार्केट में लेन-देन के लिए मंजूरी देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद याकूब मुगल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि मोदी के नोटबंदी के फैसले ने गरीबों को मरने के लिए मजबूर कर दिया है। जो लोग मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, वही लोग मोदी के नोटबंदी के फैसले से सबसे अधिक परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed