फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   problem of internet

मोवाईल नेटबर्क की समस्या से विधार्थियों को नहीं मिल रहा आनलाईंन पढाई का लाभ

विज्ञापन
problem of internet
सुंदरबनी। लॉकडाउन में स्कूलों के बंद रहने से शिक्षा विभाग की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ दूर दराज क्षेत्र के विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रहा है। मोबाइल नेटवर्क इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इसके चलते अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 2जी इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है जिससे बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा में बाधा आ रही है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों और दूर दराज के इलाकों में तो 2जी नेटवर्क भी काम नहीं करने से विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। पहाड़ी क्षेत्र देवक के सरपंच बोधराज शर्मा, बदराई की सरपंज पूजा देवी तथा बच्चों के अभिभावकों तिलक राज, देव राज, नरेश कुमार, सुभाष चंद्र, प्रीतम शर्मा आदि ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं तो जरूर चलाई जा रही हैं लेकिन 2जी नेटवर्क से विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राज्य प्रशासन ने 4जी नेटवर्क शुरू करने की मांग की है ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed