{"_id":"603d2cde8ebc3ee9644168c2","slug":"political-rajouri-news-jmu230328230","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती क्षेत्रो का विकास मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है: विबोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती क्षेत्रो का विकास मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है: विबोध
राजोरी। भाजपा के प्रदेश महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने सोमवार को गंभीर मुगला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बड़ी संख्या में लोगों से बातचीत की। विबोध ने चल रहे विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया और सीमावर्ती क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को सुना। कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ऐसा कर भी रही है। दूर दराज के क्षेत्रों को सुविधाओं से युक्त कर रही है।
विज्ञापन
विबोध ने स्थानीय लोगों का विभिन्न स्थानों पर स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों को बताया कि नेता हमेशा मतदाताओं द्वारा प्रदान किए गए समर्थन और वोटों के कारण बनते हैं। ये वोट लोग अपने विश्वास के कारण देते हैं। इस तरह एक बार किसी भी पद पर चुने जाने के बाद उन्हें सत्ता के लाभ का आनंद लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बल्कि आम जनता के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी और उनकी मां का उदाहरण दिया जो अभी भी बुनियादी सुविधाओं के साथ एक छोटे से घर में रहते हैं। जबकि उनका बेटा देश का प्रधानमंत्री है। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।