राजोरी। भाजपा की जिला इकाई ने वीरवार को भाजपा कार्यकाल में एक कार्यक्रम आयोजित कर चार समाजसेवकों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय महासचिव विबोध गुप्ता और जिला प्रधान राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने समाजसेवक विजय गुप्ता, पवन गुप्ता, बोधराज मंडल अध्यक्ष और मास्टर सुखदेव की प्रतिमाओं पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की।
राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उक्त चारों समाजसेवी राजोरी में विभिन्न तरह से समाज की सेवा से जुड़े रहे। हर मुश्किल के समय में गरीब जनता के लिए खड़े रहते थे। कोरोना काल में हुई चारों की मौत से राजोरी को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है। गरीब व बेसहारा लोगों के सर से सहारा उठ गया है।